मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी
कोरबा | छत्तीसगढ़ राज्य बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने आठ सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया है। संगठन के महामंत्री राधेश्याम जायसवाल ने बताया कि मांगो को लेकर 8 जनवरी को प्रबंधन के साथ बैठक आयोिजत है। अगर मांगे नही मानी गई तो श्रमिकों की समस्या को लेकर आंदोलन किया जाएगा। मांगो में 2000 से पहले के प्रकरणों में अनुकंपा नियुक्ति, भूविस्थापित कर्मियों के नियमितिकरण सहित अन्य मांगे शामिल है।