स्वच्छता अभियान का चौथा चरण, फलाेद्यान में सफाई
कोरबा| स्वच्छता अभियान के चौथे चरण की शुरूवात मंगलवार को निहारिका क्षेत्र स्थित फलोद्यान से हुई। कमिश्नर अजय अग्रवाल के नेतृत्व में अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों ने यहां की सफाई की। वाटर बॉडी रिक्रिएशन पार्क, खेल मैदान, रेस्ट एरिया और लैण्डस्क्रेप विषय पर यह अभियान शुरू किया गया है। इसका अगला चरण इंदिरा स्टेडियम, सर्वमंगला गार्डन, स्वीमिंग पुल, अप्पू गार्डन से मानसनगर में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पार्षद संतोष राय, विकास अग्रवाल, राजा गुप्ता, अमर अग्रवाल, ईई एके शर्मा, वीके सारस्वत, बीपी त्रिवेदी, संजय तिवारी, एमएल तिवारी, भूषण उरांव, कमलेश रात्रे, आनंद राठौर समेत ठेकेदार उपस्थित थे।