मां के हाथ से छूटा चाय का बर्तन, मासूम झुलसा
कोरबा | एकाएक मासूम पुत्र के आकर लिपट जाने से उसकी मां के हाथ से चाय से भरा बर्तन छूट गया। घटना में गरम चाय से वह मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल दाखिल कराया गया है। करतला थाना अंतर्गत हाथीमुड़ा गांव में श्याम कुमार की चाय-नास्ते की दुकान है। रविवार की शाम उसके दुकान के समीप ही एक कार्यक्रम आयोजित था। जहां वह अपनी प|ी के साथ चाय पहुंचाने जा रहा था। इसी दौरान पिछले से उसका 4 वर्षीय पुत्र हेमंत कुमार दौड़ते हुए आया और अपनी मां से लिपट गया। इस दौरान हड़बड़ाहट में उसकी मां के हाथ से चाय का बर्तन छूटकर नीचे गिरा। जिसमें से गरम चाय मासूम बच्चे के ऊपर गिर गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल दाखिल कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।