पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसीलदार को हटाने अधिवक्ताओं का मोर्चा

तहसीलदार को हटाने अधिवक्ताओं का मोर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तहसीलदार को हटाने अधिवक्ताओं का मोर्चा

कोरबा | तहसीलकार्यालय में अव्यवस्था व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए वकीलों ने तहसीलदार बीएस मरकाम को हटाने की मांग की है। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उन्होंने आरोप लगाया है कि सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा के काफी प्रकरण लंबित है। निवास, जाति, आमदनी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है, तािक च्वाइस सेंटर को उनके द्वारा लाभ पहुंचाया जा सके। राजस्व निरीक्षक पटवारियों के प्रति भी उनका रवैय्या ढुल-मुल होने के कारण वे सभी नियंत्रण से बाहर हो गए है। सिटीजन चार्टर का भी पालन नहीं किया जा रहा है। नकल शाखा का भी बुरा हाल है। सात दिन के भीतर समस्याओं का निराकण नहीं हुआ तो आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इनमें अधिवक्ता संघ के सचिव सुरेश सिंह, नूतन सिंह ठाकुर, रवि शर्मा, महेन्द्र कोर्राम, आरके खांडेकर, केबी शांिडल्य, संतोष पटेल समेत अन्य अिधवक्ताओं के नाम शामिल है।

-------------