लायंस स्कूल में लगा अटंेडेंट मशीन
कोरबा | लायंसहायर सेकेंडरी स्कूल टीपीनगर सीतामणी में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नई तकनीक का प्रयोग प्रारंभ कर दिया गया है। बच्चे अब बहाना नहीं बना पाएंगे। इसके लिए स्कूल में थम्ब अटेंडेंट मशीन लगाया गया है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चे कक्षा में प्रवेश से पहले मशीन में आईीडी दिखाएंगे। इसके बाद अनुपस्थित बच्चों का पता चल जाएगा। इसकी जानकारी उनके अिभभावकों तक एसएमएस के जरिए पहुंच जाएगी। लायंस शिक्षण समिति के अध्यक्ष भोजराम राजवाड़े ने बताया कि इसका शुभारंभ महापौर जोगेश लांबा कर चुके हैं। इससे स्कूल में अनुशासन बढ़ेगा। परिजन भी अब बच्चों के लिए निश्चिंत हो जाएंगे।