पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोरी से अनाचार, अपराध दर्ज

किशोरी से अनाचार, अपराध दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुसमुंडाके विकास नगर में एक किशोरी से एक युवक ने 3 महिने तक अनाचार किया। किशोरी के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया है।

कुसमुंडा थाना अंतर्गत विकास नगर में एक 16 वर्षीय किशोरी अपने मौसा-मौसी के यहां रहती है। जो मजदूरी करते हैं। किशोरी कक्षा 10वीं की छात्रा है। किशोरी को लेकर मौसी-माैसा कुसमुंडा थाना पहुंचे। जहां उन्होंने किशोरी से गैंगरेप होने की बात कही। महिला पुलिस ने जब किशोरी से पूछताछ की तो वह कुछ भी नहीं बोली। पुलिस ने उन्हें डाक्टरी जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। यहां पहुंचने बाद किशोरी के मौसी-माैसा ने मीडिया के सामने पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने की जानकारी दी। दूसरी ओर कुसमुंडा थाना प्रभारी साधना सिंह ने बताया कि मामले की लिखित शिकायत लेकर डाक्टरी जांच के लिए भेजा गया था। जिसके बाद मामले में एफआईआर की तैयारी थी। किशोरी के परिजन इस प्रक्रिया को समझ नहीं पाए। थाना प्रभारी के मुताबिक मामले में आरोप राजा लोहार पिता उमेश के खिलाफ अनाचार लैंगिक बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। डाक्टरी रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बालकल्याण समिति करेगी पूछताछ : पुलिसके सामने किशोरी के खामोश रहने की वजह से घटना की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसके लिए पुलिस ने बाल कल्याण समिति को सूचना दी है। शनिवार को समिित के सदस्य किशोरी से चर्चा करते हुए घटनाक्रम की जानकारी लेने का प्रयास करेंगे। जो भी बयान वह देगी वह पुलिस के समक्ष पेश किया जाएगा।

लिखित में गैंगरेप का जिक्र नहीं

किशोरीके मौसा-मौसी ने मीडिया के सामने राजा समेत चार युवकों द्वारा नशीली दवा खिलाकर 3 महिनों से गैंगरेप किए जाने की जानकारी दी थी। लेकिन पुलिस को किए लिखित शिकायत में उन्होंने राजा लोहार द्वारा ही रेप किए जाने और बाकी का नाम संदेह के आधार पर बोलने का उल्लेख किया है। नशीली दवाई खिलाने की भी पुष्टि नहीं हुई है। किशोरी के मौसा-माैसी जो स्ट्रीप दिखा रहे हैं वह एंटीबायोटिक दवाई का बताया जा रहा है।

चर्चाहै प्रेम-प्रसंग का!

किशोरीके मौसा-मौसी मामले में गंभीर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर स्थानीय लोग इस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों के मुताबिक 3 माह से लगातार