डेंगू-मलेरिया से किशोर की मौत!
कोरबा | चेकपोस्टके एक किशोर की शहर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। डाक्टर ने डेथ सर्टिफिकेट में मौत की वजह मलेरिया-डेंगू बताई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
नगर निगम क्षेत्र में जिला मुख्यालय के समीप चेकपोस्ट बस्ती स्थित है। बालको मुख्य मार्ग के किनारे स्थित इस बस्ती में रामायण यादव निवासरत है। उसका 17 वर्षीय पुत्र संजू यादव पिछले दिनों बुखार से पीड़ित था। इलाज के बाद भी उसकी स्थिति नहीं सुधरी तो परिजनों ने उसे शहर के एक बड़े निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल में पदस्थ एमडी ने मौत के बाद उसका अस्पताल से डेथ सर्टिफिकेट जारी किया।
जिसमें मौत की वजह मलेरिया-डेंगू उल्लेख किया गया। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में डेंगू फैलने या इससे मौत होने से साफ इंकार किया है। सीएमएचओ डा. पीआर कुंभकार के मुताबिक डेंगू का मामला सामने नहीं आया है। दो संदिग्ध मरीजों के सेंपल लिए गए हैं। इसमें एक सेंपल जांच में नेगेटिव मिला। दूसरे की जांच होना बाकी है।