कोरबा | संयुक्तशिक्षक पंचायत एवं नगरीय निकाय संघ की बैठक 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे बीआरसी अंधरीकछार में होगी। जिला सचिव नान्हीदास दीवान ने बताया कि 25 सितंबर को सहायक आयुक्त द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। साथ ही विभिन्न समस्याओं पर विचार किया जाएगा।