- Hindi News
- बीओटी बेरियर में अब लोक निर्माण विभाग वसूलेगा टैक्स
बीओटी बेरियर में अब लोक निर्माण विभाग वसूलेगा टैक्स
लोकनिर्माण विभाग में राज्य शासन से आदेश मिलने के बाद बीओटी बेरियर को अपने कब्जे में कर लिया है। शासन ने 12 साल पुराना टेंडर को समाप्त कर दिया है। अब बेरियर में विभाग के कर्मचारी टोल टैक्स की वसूली करेंगे।
प्रथम चरण में जिले के 5 बीओटी बेरियर को टेक ओवर किया गया है। जिसमें उरगा-चांपा मार्ग पर उरगा उच्चभिट्ठी, पाली-बिलासपुर मार्ग पर एक कटघोरा के दो बीओटी बेरियर शामिल हैं। राज्य शासन ने 12 साल पहले कोरबा-चांपा मार्ग कोरबा-बिलासपुर मार्ग को बीओटी के तहत मेसर्स रामअवतार अग्रवाल को ठेका दिया था। ठेका कंपनी बेरियर लगाकर टोल टैक्स की वसूली कर रही थी। इसके एवज में कंपनी को सड़क का निर्माण, मरम्मत, पुल-पुलिया का जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी दी गई थी। राज्य शासन ने बीओटी बेरियर को अपने कब्जे में लेने का आदेश जारी किया है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने 5 बेरियर को चिन्हांकित कर अपने कब्जे में ले लिया है। अब दोनों मार्गों के सड़कों की हालत सुधरने की संभावना है। मार्ग पर कई जगह सड़कें खराब हो गई है। पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती है। वैसे भी बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग है। इसे फोरलेन करने की योजना है। इसमें बीओटी ही आड़े रही थी। अब इस योजना का काम आगे बढ़ने की संभावना है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी बेरियर में टोल टैक्स वसूलने के लिए कर्मचारी तैनात करने में जुट गए हंै। इसके पहले भी लोक निर्माण विभाग ने सड़क मरम्मत नहीं करने पर बेरियर को अपने कब्जे में कर लिया था। उस समय पुन: कुछ दिन तक टैक्स वसूली के बाद वापस कर दिया गया था। लेकिन अब राज्य शासन के आदेश पर बेरियर में विभाग के कर्मचारी तैनात किए गए है।
सड़कों की नहीं सुधरी हालत
बीओटीके तहत सड़कों का निर्माण ठेका कंपनी को करना था। इसके लिए मापदंड भी तय थे। लेकिन मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति हो रही थी। पुल-पुलियों की चौड़ाई बढ़ाने पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा था। बिलासपुर या चांपा मार्ग पर धूल उड़ने से लोग परेशान थे। संकेतक नहीं लगाया गया था। इससे दुर्घटनाएं हो रही है। कई जगह सड़क में गड्ढे भी हो गए हैं।
कुदुरमालनाका को भी लेने की तैयारी
कुदुरमालमें भी लोक निर्माण विभाग ने बेरियर लगाकर टोल टैक्स वसूली के लिए जबलपुर की कंपनी रेखा खम्हरिया को ठेका दिया है। यहां कई वाहन चालक अधिक टैक्स वसूलने की