पत्नी को किया प्रताड़ित, जुर्म दर्ज
चरित्रशंका करते हुए प|ी की बेदम पिटाई करते हुए दहेज मांगने वाले पति के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया।
रजगामार चौकी प्रभारी एमआर कठोतिया ने बताया कि उरगा थाना अंतर्गत पचपेड़ी निवासी कविता लहरे की शादी 4 साल पहले खोड्डल (उरगा) के विद्यानंद लहरे से हुई थी। शादी के बाद पिछले डेढ़ साल से दंपत्ति खरसिया के समीप केलापाली में रहकर काम कर रहे थे। जहां विद्यानंद प|ी पर चरित्र शंका करते हुए उससे मारपीट करता और दहेज की मांग करता था। गत 17 सितंबर को उसने प|ी की बेदम पिटाई की और उसे रास्ते में छोड़ दिया। इससे कविता की हालत गंभीर हो गई। उसके परिजनों ने रजगामार चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में आरोपी विद्यानंद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत मारपीट का जुर्म दर्ज कर लिया।