- Hindi News
- एचटीपीपी में मनाया गया हिन्दी दिवस सप्ताह, प्रतिभागी पुरस्कृत
एचटीपीपी में मनाया गया हिन्दी दिवस सप्ताह, प्रतिभागी पुरस्कृत
एचटीपीपीमें हिन्दी दिवस सप्ताह कार्यक्रम संरक्षक ईडी जनरेशन ओसी कपिला के मार्गदर्शन एडीशनल सीई एनके बिजौरा के निर्देशन में मनाया गया।
इस दौरान विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। समापन पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अितथि एडीशनल सीई एके व्यास ने कहा कि हमें हिन्दी भाषा को अिधकािधक प्रयोग में लाना चाहिए। लगातार अभ्यास से हम हिन्दी में कार्य करना सीख सकते हंै। किसी आवश्यक कार्य के कारण ईडी ओसी कपिला कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उनकी ओर से संप्रेषित संदेश में कहा गया कि प्रशासनिक कार्य में सभी अिधकारी-कर्मचारियों को हिन्दी भाषा का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए।
आयोजन समिति श्रम कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों का शुभारंभ एसई नरेन्द्र शर्मा ने किया। इसमें एसई फिरन कुजुर, अतिरिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी एसआर स्नेही उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ईई एसके सोनी, बुद्धीमान गुप्ता, जान नेल्सन सहित अन्य अिधकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे। हिन्दी सप्ताह के दौरान हिन्दी सेवा राष्ट्र सेवा विषय पर भाषण, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, वर्ग पहेली, नारा, कविता लेखन, प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नारा प्रतियोगिता में अभिनय एक्का, राजेश कुमार चौधरी, महंत कुमार शर्मा, कविता प्रतियोगिता में दयाल शरण अग्निहोत्री, अविनाश धर शर्मा, एसडी कुलदीप, भाषण प्रतियोगिता में डीएस अग्निहोत्री, अविनाश धर शर्मा, प्रशासनिक कार्यप्रणाली प्रतियोगिता में डीएस अग्निहोत्री, डॉ रूपेन्द्र कुमार साहू, आरके वर्मा वर्ग पहेली में ज्योति वर्मा, चंद्रकांता साहू, डॉ रूपेन्द्र कुमार साहू, क्रमश: पहले, दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। प्रश्न मंच प्रतियोगिता के अंतर्गत् एडी शर्मा ने प्रश्न पूछे। प्रतियोगिता में अलका दवे, सुषमा िसन्हा,गायत्री शर्मा, प्रतिभा अग्रवाल निर्णायक रही। कार्यक्रम का संयाेजन संचालन कल्याण अिधकारी आरएस रात्रे आभार प्रदर्शन वरिष्ठ कल्याण अिधकारी पीके दवे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मानव संसाधन विभाग के एडी शर्मा, जमुना भारिया अन्य अिधकारी कर्मचारियों के भूमिका रही।