पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बौद्धिक प्रश्नमंच में शामिल हुए बच्चे

बौद्धिक प्रश्नमंच में शामिल हुए बच्चे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | अलायंसक्लब आफ ऊर्जाधानी के तत्वावधान में जिला स्तरीय बौद्धिक प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। विजेता बच्चों को पुरस्कृत करने अग्रसेन पब्लिक स्कूल में आयोजन किया गया। प्राचार्य दीपक दास ने इस कार्यक्रम में बच्चों को हिन्दी के विषय में जानकारी दी। क्लब की अध्यक्ष भगवती अग्रवाल ने कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है और जब हमारे देश के प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर हिन्दी में भाषण दे सकते हैं तो हमें भी हिन्दी भाषा का प्रयोग हर क्षेत्र में करना चाहिए। मुख्य अतिथि अग्रवाल सभा उपाध्यक्ष नागरमल अग्रवाल ने हिन्दी के महत्व समझाते हुए कहा कि हिन्दी भारत माता की बिंदी है। कार्यक्रम में डॉ.संतोष पाण्डेय, सत्या जायसवाल, ओम हरी श्रीवास आदि उपस्थित थे। अतिथियों ने बौद्धिक प्रश्न मंच में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान आने वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया।