- Hindi News
- पावर कंपनी में अब तक नहींं हुआ बोनस पर फैसला
पावर कंपनी में अब तक नहींं हुआ बोनस पर फैसला
छत्तीसगढ़राज्य पावर कंपनी इस साल भी अपने अिधकारी-कर्मचारियों के लिए त्यौहारी बोनस का एेलान करने में दूसरे कंपनियों से पीछे है। एनटीपीसी, एसईसीएल, बालको ने बोनस की घोषणा कर दी है। लेकिन पावर कंपनी के कर्मचारी अभी भी कंपनी के फैसले का इंतजार कर रहे हंै। कर्मचारी संगठन बोनस को लेकर प्रबंधन पर दबाव बनाने में लगे हंै।
प्रदेश ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों को रोशन करने में छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी का विशेष योगदान है। कंपनी के कर्मचारी बिजली उत्पादन में विशेष भूिमका निभाते हैं। लेकिन हर साल त्यौहार से पहले बोनस की घोषणा करने के मामले मंे कंपनी सबसे पीछे रहता है। जो बात कर्मचारियों को खटकती है। इस वर्ष भी पावर कंपनी ने अब तक अपने अिधकारी -कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा नहीं की है। इसे लेकर कर्मचारी संगठनों की ओर से कंपनी की घेरेबंदी शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य बिजली कर्मचारी महासंघ के पदािधकारियों ने बोनस की मांग को लेकर राजधानी रायपुर में डेरा डाल दिया है। बिजली कर्मचारियों के बोनस के मुददे को लेकर महासंघ के पदाधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य बिजली कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अरूण देवांगन, उपाध्यक्ष जगजीत वालिया, महामंत्री राधेश्याम जायसवाल, मंत्री बीएस राजपूत, संजय चौधरी, शंभू पूरी अन्य सदस्यों ने शुक्रवार को राज्य विद्युत होल्डिंग कंपनी के एमडी एके गर्ग से मुलाकात कर दशहरा से पहले तक बोनस हर हाल में देने की मांग की है। बोनस को लेकर कर्मचारी संगठनों के दबाव को देखते हुए एमडी होल्डिंग ने दशहरा से पहले बोनस राशि की घोषणा कर देने का आश्वासन दिया है। हालांकि कंपनी ने बोनस को लेकर अभी सिर्फ आश्वासन मात्र दिया है।
एसईसीएल ने सबसे पहले अपने कर्मचारियों के लिए बोनस राशि की घोषणा की है। इसके बाद एनटीपीसी, बालको ने भी अपने कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा कर दिया है। एक दिन पहले ही बालको ने अपने अिधकारी कर्मचारियों के लिए बोनस का फैसला किया है। लेकिन पावर कंपनी के अधिकारी कर्मचारी अब भी बोनस के लिए प्रबंधन की ओर टकटकी लगाए हुए हंै। पावर कंपनी में गत वर्ष प्रत्येक कर्मचारियों को 5 हजार बोनस राशि दिया गया था। राज्य बिजली कंपनी के कर्मचारियों को दूसरी कंपनियों से काफी कम बोनस दिया जाता है। जिसे लेकर कर्मचारियों में निराशा रहती है। फिर भी कर्मचारियों को दशहरा दीपावली त्यौहार से