टैगोर उद्यान में सुमेरु संध्या आज
कोरबा | आर्ट आफ लिविंग परिवार का मार्च में होने वाले दिल्ली में वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए 15 फरवरी को टीपीनगर स्थित टैगाेर उद्यान में सुमेरु संध्या रात 8 बजे से आयोजित है। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक जितेन्द्र सारस्वत भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन इंदिरा विहार विकास समिति व आर्ट आफ लिविंग परिवार के तत्वावधान में आयोजित है। आयोजन समिति ने भजन सत्संग में सपरिवार शामिल होने की अपील की है।