पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बुजुर्गों को मिठाई व फल बच्चों को सुनाई कविता

बुजुर्गों को मिठाई व फल बच्चों को सुनाई कविता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवक कांग्रेसियों ने वेलेंटाइन डे अपने अंदाज में मनाया। रास्ते से गुजरने वाले लोगों को गुलाब फूल देकर प्रेम दिवस का इजहार किया। कोरबा लोकसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्याम नारायण सोनी के निर्देश पर बांकीमोंगरा युवा कांग्रेस के महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में प्रेम दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर सड़क पर चलने वाले ट्रक, कार, मोटर साइकिल सवार लोगों को गुलाब भेंट कर सामाजिक सदभाव का परिचय दिए। युकां महासचिव मधुसूदन दास ने बताया कि पूरे विश्व में प्यार दिवस के रूप में मनाया जाता है, और वह प्यार मां-बाप, दोस्त, प|ी के रूप में भी हो सकता है, जिससे साबित होता है की प्यार की कोई परिभाषा नहीं होती। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र चंद्रा, नीरज विश्वकर्मा, राहुल पांडेय, शुभम महंत, किशन पटेल, नीरज कुमार, तरुण पटेल, योगेश महंत, विकास पासवान, वेदप्रकाश, सरफ़राज खान सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रशांति वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया वेलेंटाइन डे : युवा कांग्रेस अध्यक्ष फिरोज अहमद के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रशांति वृद्धाश्रम में वेलेंटाइन डे मनाया। आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग माता पिता को गुलाब का फूल भेंट कर उन्हें मिठाई व फल बांट कर प्रेम दिवस की खुशियां बांटी। इस अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मसूद अहसन, युकां महासचिव अरुण यादव, आजाद महंत, राहुल तिवारी, अविनाश, दपिंदर सिंह, अतहर सैफ, मैहशर, पूजा, अक्षय, बबलू, नसरीन, निकिता, कंचन, मनीषा, पूजा दीवान, प्रमोद मानिकपुरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आश्रय के बच्चों के साथ मनाया मातृ-पितृ दिवस : बाल कल्याण समिति ने वेलेंटाइन डे खुला बाल आश्रय गृह में रहने वाले बच्चों के साथ मनाया। अपने परिजनों से दूर रह रहे आश्रय गृह बच्चों के बीच बाल कल्याम समिति के सदस्यों ने पहुंचकर विविध आयोजन किया। बच्चों को प्रेम दिवस पर ड्रा, कविता को जोड़कर खुशियां मनाई। समिति के सदस्य अश्वनी सिन्हा, कौशिल्या सिन्हा ने बच्चों के साथ खुशियां बांटते हुए कुछ समय उनके साथ बिताते हुए मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया।

बच्चों के साथ बाल कल्याण समिति के सदस्य।

खबरें और भी हैं...