पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभिभावक सम्मेलन में बच्चों ने दी प्रस्तुति

अभिभावक सम्मेलन में बच्चों ने दी प्रस्तुति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैन पब्लिक स्कूल में शनिवार को अभिभावक सम्मेलन आयोजित हुआ। कक्षा पहली से तीसरी तक के नन्हे बच्चों ने स्कूल परिवार अभिभावकों की उपस्थिति में नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दे शिक्षा के साथ अन्य विधाओं में दक्ष होने का उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.संजय पाण्डेय उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें अपना बचपन याद गया। बच्चों की प्रस्तुति से उनकी प्रतिभा झलकती है। प्राचार्य वीजे नागेश ने बताया कि उनके संस्था से कक्षा 3 के छात्र अनमोल तुली को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि यह अवार्ड प्रदेश में मात्र दो छात्रों को मिला है जिसमें अनमोल एक है। कार्यक्रम के दौरान अनमोल का सम्मान डॉ.पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे, अनमोल का सम्मान करते डॉ.पाण्डेय