पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिव पार्वती की कृपा पाने हुई गौरा गौरी की पूजा

शिव-पार्वती की कृपा पाने हुई गौरा-गौरी की पूजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा. पथर्रीपारामें हर्षोल्लास आस्था के साथ गौरा-गौरी की पूजा की गई। कालोनीवासियों का विश्वास है कि इस पूजा के करने से उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती है। उनके ऊपर सदैव भगवान शिव माता पार्वती की कृपा बनी रहती है। वैसे भी गौरा-गौरी पूजन का महत्व छत्तीसगढ़ में विशेष है। पूजन कार्यक्रम में भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल, चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के जिलाध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल, मनीराम जांगड़े, विकास अग्रवाल, बिप्ती महंत, सुखसागर प्रसाद कौशिक, ठाकुरदास वैष्णव, सुनीता राठौर, सीमा उपाध्याय उपस्थित थे। केदारनाथ ने कहा कि वे इस बात का अहसास करते हैं कि नगर में पथर्रीपारा वार्ड ही एक ऐसा वार्ड है जहां उन्हें छत्तीसगढ़ की पुरानी से पुरानी संस्कृति देखने को मिलती है, जहां हर वर्ग समुदाय के लोग सामूहिक रूप से भाग लेते हैं। रामसिंह अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की छत्तीसगढ़ी परंपरा शहरी क्षेत्र में मनाते हुए वे पहली बार देख रहे हैं। इस तरह के आयोजन के लिए आयोजन समिति बधाई की पात्र है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीता राठौर, सावित्री वैष्णव, सुक्रिता कौशिक, नोनी बाई, राजकुमारी, गंगोत्री श्रीवास, सालिकदास वैष्णव, मैनेजर दास, परमानंद, डीपी साहू, धनसाय साहू, रामभजन श्रीवास, किशोर जायसवाल, अजय सिंह ने सहयोग किया।

कार्यक्रम में उपस्थित केदारनाथ अग्रवाल अन्य।