आदर्शनगर में तनाव प्रबंधन योग शिविर
आदर्शनगर में तनाव प्रबंधन योग शिविर
कोरबा. पतंजलियोग समिति के तत्वावधान में आदर्शनगर, सीनियर क्लब कुसमुंडा में तीन दिवसीय तनाव प्रबंधन योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें तनाव दूर करने का प्राणायाम, आसन, दण्ड, व्यायाम, जागिंग, सूर्य नमस्कार, जल नेति, सूत्र नेति, भजन का अभ्यास कराया गया। मंडल प्रभारी रामस्वरूप पटेल ने योगाभ्यास तथा जिला पतंजलि योग समिति प्रभारी रामेश्वर पाण्डेय ने भजन का गायन किया। इस अवसर पर गोविन्द साहू, पीबी सत्यनारायण, एडी टंडन, डॉ.वीणा, मीना लोचनी, एस खान, रामलाल कुजूर, के विक्रम, सोनी दास महंत, माधव साहू, मीना पटेल, मनहरण यादव, विष्णु भारद्वाज उपस्थित थे।