एरिया आफिसर अंशु ने की क्लब की प्रशंसा
एरिया आफिसर अंशु ने की क्लब की प्रशंसा
कोरबा. लायनेसक्लब सूरजपुर की एरिया आफिसर अंशु गोयल लायनेस क्लब कोरबा डायमंड क्लब निहारिका के एरिया मीट में शामिल हुईं। उन्होंने दोनों क्लबों की गतिविधियों की जानकारी लीं। क्लब अध्यक्षों द्वारा दी गई जानकारियों की हकीकत जानने के बाद गोयल ने क्लब की प्रशंसा की। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अंजना सिंह ठाकुर, सुष्मिता गोस्वामी, किरन तिवारी, मितू, रश्मि श्रीवास, ममता, मधु पाण्डेय, सुझा झा, पूर्वी बैनर्जी, भगवती अग्रवाल, सुमन सोनी, सुमी दास उपस्थित थीं।