- Hindi News
- कटघोरा से ललिता पाली से संजू अध्यक्ष प्रत्याशी
कटघोरा से ललिता पाली से संजू अध्यक्ष प्रत्याशी
कोरबा. भाजपाने नगर पालिका कटघोरा के अध्यक्ष पद के लिए ललिता डिक्सेना को उम्मीदवार बनाया है। पाली नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए संजू अजय जायसवाल छुरी नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए मुरलीधर साहू को टिकट दी है। साथ ही पाली के 15 वार्डों से पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। पाली की अध्यक्ष प्रत्याशी संजू नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल की प|ी हैं। तीनों की प्रत्याशी सांसद डा. बंशीलाल महतो के खेमें से हैं। तीनों के नामों की अनुसंशा डा. महतो ने की थी। कटघोरा पालिका के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई है।