- Hindi News
- अब जेल में रहते हुए ऑनलाइन कोर्ट में हाजिर हो सकेंगे कैदी
अब जेल में रहते हुए ऑनलाइन कोर्ट में हाजिर हो सकेंगे कैदी
जिला जेल के कैदी अब बिना कोर्ट पहुंचे विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए ऑनलाइन िडस्ट्रिक्ट कोर्ट में हािजर होंगे। इसके अलावा पक्षकारों को हाईटेक तरीके से तत्काल जजमेंट आर्डर की सत्यापित कॉपी भी हासिल होगी। शनिवार को हाईकोर्ट के न्यायाधिपति ने इन सेवाओं का शुभारंभ किया।
िजला जेल के बंदियों या कैदियों को पेशी या सुनवाई के लिए डिस्ट्रिक्ट कोर्ट लाने ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि अब विडियाे कान्फ्रेसिंग के जरिए ऑनलाइन तरीके से जेल में रहते हुए वह कोर्ट में हाजिर होंगे। दरअसल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में विडियो कान्फ्रेसिंग सिस्टम शुरू की गई है। जिससे जिला जेल को सीधे जोड़ा गया है। कोर्ट में विडियाे कान्फ्रेसिंग कक्ष को कोर्ट का रूप दिया गया है। जहां जज बैठकर सुनवाई करेंगे। पक्षकार साक्षियों के लिए कटघरा बनाया गया है जो सामने होंगे। वही बंदी या कैदी जेल में बने विडियो कान्फ्रेसिंग कक्ष में कटघरे में उपस्थित रहेंगे। जो विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए मानिटर से सीधे कोर्ट में नजर आएंगे। वही जेल में बने कक्ष के मानिटर में कोर्ट और वहां हो रही सुनवाई सीधे नजर आएगी। पेशी भी विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए हो सकेगा। शनिवार को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पहुंचे हाईकोर्ट के न्यायाधीपति टीपी शर्मा ने कोरबा प्रवास के दौरान विडियो कान्फ्रेसिंग कक्ष का फीता काटकर इस सुविधा का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने सभी कोर्ट, आफिस का निरीक्षण किया।
इसी दौरान उन्होंने कोर्ट के कापिंग सेंटर में पहुंचकर वहां के कार्य का भी शुभारंभ किया। कापिंग सेंटर में ऑनलाइन तरीके से कम्प्युटर के जरिए कोर्ट के जजमेंट की आर्डरशीट की सत्यापित प्रतिलिपि मिलेगी। इसके बाद जिला अधिवक्ता संघ ने बार रूम में उनका स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। जहां संघ के अध्यक्ष गोपी कौशिक, सचिव संतू साहू समेत नवनिर्वाचित राज्य विधिक परिषद के सदस्य रविंद्र पराशर ने उनका पुष्पहार से स्वागत अभिवादन किया। इस दौरान न्यायाधिपति टीपी शर्मा ने अपना उद्बबोधन देते हुए कोरबा के पोर्टपोलियो जज होने के नाते यहां के सभी कोर्ट में पक्षकारों वकीलों को हर सुविधा मिले इसके लिए जोर देने की बात कही। इसके बाद उन्होंने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कोर्ट के सभी न्यायिक अधिकारियों की बैठक ली।
कोरबा प्रवास के दौरान वे सबसे पहले करतला कोर्ट पहुंचे थे। वही डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के बाद दोप