- Hindi News
- रेलवे स्टेशन की सेकंड एंट्री और सड़क, मुश्किल तो होगी : पाण्डा
रेलवे स्टेशन की सेकंड एंट्री और सड़क, मुश्किल तो होगी : पाण्डा
रेलवे स्टेशन के सेकंड एंट्री के सामने सड़क पर अगर भारी वाहन दौड़ेंगे तो स्टेशन आने जाने वाले यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे वाहनों के लिए दूसरा विकल्प ढूढ़ना चाहिए।
यह बात दक्षिण पूर्व मध्य रेल मंडल बिलासपुर के नए डीआरएम देवराज पाण्डा ने कही। उन्होंने कहा कि यह बड़ी समस्या है। रेलवे ने एफओबी की नींव रखते समय ही अपनी जमीन का उपयोग यात्रियों की सुविधाओं के लिए करने की मंशा बनाई थी। जिस सड़क का विवाद है वह जमीन रेलवे की है। अब अगर नगर निगम सड़क बनाना चाहता है कि उसे कोई अन्य विकल्प तलाशना चाहिए, अन्यथा एफओबी का कोई औचित्य नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि एसईसीएल जिस जमीन पर अपना हक जता रहा है वह रेलवे की है यह भी स्पष्ट हो गया है, लेकिन प्रशासन की जांच रिपोर्ट जब तक नहीं मिल जाती तब तक हम आगे कुछ भी नहीं कर सकते। कुसमुंडा रेलवे साइिडंग में निर्माण के नाम पर घोटाला उजागर होने के बाद क्या कार्रवाई की गई है इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी बिजलेंस की टीम जांच कर रही है, जांच रिपोर्ट मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पिटलाइन सहित अन्य निर्माण कार्यों की अनुपयोगिता के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे अभी नए-नए आएं हैं, सभी मामलों का अध्ययन करने के बाद आगे की कार्ययोजना बनाई जाएगी। रेलवे साइिडंग में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रेक मेंटेनेंस की जिम्मेदारी एसईसीएल प्रबंधन की है, भ्रमण के दौरान एसईसीएल के अधिकारियों को मेंटेनेंस में गंभीरता से ध्यान देने की सलाह दी गई। ज्ञात हो कि तत्कालीन डीआरएम अजय प्रताप सिंह का स्थानांतरण जमशेदपुर डिवीजन हो गया है। उनके स्थान पर पाण्डा की पदस्थापना हुई है।
वरिष्ठ अधिकारी थे साथ में
डीआरएमदेवराज पाण्डा के प्रथम बार कोरबा दौरे के दौरान उनके साथ सीनियर डीओएम आशुतोष श्रीवास्तव, सीनियर डीईएम भावेश पाण्डेय, सीनियर डीईई सेनापति, सीनियर डीएसटी सिग्नल राकेश कुमार भी साथ थे। कोरबा रेल खंड के क्षेत्रीय प्रबंधक अवधेश त्रिवेदी, सीआई धनंजय सिंह सहित सभी विभागों के प्रमुखों के साथ डीआरएम पाण्डा टावर कार से न्यू ओल्ड कुसमुंडा रेलवे साइिडंग, दीपका रेलवे साइिडंग का निरीक्षण किए। सुबह लिंक एक्सप्रेस से यहां पहुंचने के बाद शाम 4.30 बजे इसी ट्रेन से बिलासपुर लौट गए। इस बीच एसईसीएल के अधिका