पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुघासी दास जयंती पर मद्य निषेध दिवस का आयोजन

गुरुघासी दास जयंती पर मद्य निषेध दिवस का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा. बाबागुरु घासीदास जयंती के अवसर पर मद्य निषेध दिवस के रूप में आयोजन कर जन सामान्य को मद्यपान के विरूद्ध व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन जिले में किया जाएगा। कलेक्टर रीना बाबा साहेब कंगाले ने उक्त के संबंध में संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देश जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने कहा है। समाज कल्याण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार 18 दिसंबर बाबा गुरुघासीदास जयंती को मद्य निषेध दिवस के रूप में मनाया जाना है, इस मौके पर आमजन को मद्यपान के विरूद्ध व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत समुदाय के सहयोग से वृहद नशामुक्ति रैली का आयोजन, समारोह स्थल पर नशामुक्ति से संबंधित प्रदर्शनी एवं साहित्यों का वितरण, विषय विशेषज्ञों का व्याख्यान, गोष्ठियां, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, गीत, नृत्य, नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।