- Hindi News
- अनुशासित रहने वाले छात्र को सभी पसंद करते हैं : शर्मा
अनुशासित रहने वाले छात्र को सभी पसंद करते हैं : शर्मा
छात्र जीवन में अनुशासन का पाठ सीखने वाले ही समाज को सही दिशा देने का काम कर सकते हैं। इसलिए किसी भी विषम परिस्थित मेें अपने आप को कंट्रोल करें, ताकि किसी तरह की गलती हो सके। अनुशासित छात्र को केवल उनके टीचर वरन हर कोई पसंद करता है। व्यक्ति के जीवन में अनुशासन अत्यंत जरुरी है।
यह बात छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति टीपी शर्मा ने शनिवार को ज्योतिभूषण लॉ कालेज में आयोजित विधिक जागरुकता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं से कही। उन्होंने कहा कि आपने जीवन का लक्ष्य समाज सुधार के क्षेत्र में कार्य करना होना चाहिए। लोग अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए श्रम न्यायालय, कारपोरेट सेक्टर, व्यापारिक क्षेत्र में जाना चाहते हैं विधि के क्षेत्र में अपना करियर बनाना बहुत कम लोग चाहते हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग इस क्षेत्र में आएंगे तो समाज सुधार की नींव मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि समाज शास्त्र की शाखा है विधि। इसकी आवश्यकता घर में नहीं है। समाज में कानून की आवश्यकता होती है। जहां पग-पग पर कानून की जरूरत होती है।
इसलिए समाज में रहने वाले हर व्यक्ति को साक्षर बनाना जरुरी होगा। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके अग्रवाल ने भी छात्रों को विधि के प्रति जागरूक रहने प्रेरित किया। कार्यक्रम में केएन कालेज के प्राचार्य आरएन पाण्डेय, लॉ कालेज के प्राचार्य एचके पासवान ने भी विचार रखे।
मंचस्थ न्यायाधीपति टीपी शर्मा, जिला न्यायाधीश आरके अग्रवाल अन्य उपस्थित छात्र।
लॉ कालेज में विधिक जागरुकता कार्यक्रम, विषम परिस्थिति में भी अपने आप को कंट्रोल रखना सीखे
आयोजन