एथलेटिक्स राय ने 70 साल की उम्र में जीता रजत पदक
कोरबा | एथलेटिक्स बीएल राय ने एक बार फिर 70 साल की उम्र में नेशनल मास्टर्स चैम्पियनशीप में भाग लेते हुए ट्रिपल जंप में रजत पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता विदिशा में आयोजित थी। अगला चैम्पियनशीप 10 मार्च से लखनऊ में आयोजित है।
एमपी नगर के रहने वाले राय बच्चों को एथलेटिक्स व फुटबाल की कोचिंग देते है। इसके साथ ही नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स स्पर्धा में भागीदारी निभाते रहे हैं। इसके पहले वे अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग लेकर पदक जीत चुके हैं। सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, जापान व बैंकाक में मेडल जीतकर जिले के साथ ही छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर चुके हैं।
राय ने बताया कि समय के साथ अब उनके सामने आने-जाने के लिए खर्च की कमी महसूस होती है। इसके बाद भी वे चैम्पियनशीप में भाग लेना नहीं छोड़ते।
बीएल राय