भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मिले कार्यकर्ताओं से
कोरबा | भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक कोरिया जाते समय कुछ देर के लिए पाली में रूके। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी ने उनकी अगुवानी की। जटगा मोड पर जिला पंचायत अध्यक्ष देवी सिंह टेकाम, भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णु यादव, जनपद अध्यक्ष किरण मरकाम ने स्वागत किया।