कर्मचारी संघ 17 को दिल्ली में करेगा प्रदर्शन
कोरबा | अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी संघ नई दिल्ली के आह्वान पर छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ 17 फरवरी को जंतर मंतर नई दिल्ली में 19 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगा। जिलाध्यक्ष सुरेश द्विवेदी ने बताया कि आंदोलन में भाग लेने जिले से 25 सदस्यीय दल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से 15 फरवरी को रवाना होगा।