पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस से रेणु भाजपा से हरिकांति प्रत्याशी

कांग्रेस से रेणु भाजपा से हरिकांति प्रत्याशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम महापौर पद के लिए कांग्रेस ने विधायक जयसिंह अग्रवाल की प|ी रेणु अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व पार्षद डा. हरिकांति दुबे को मैदान में उतारा है। शनिवार को इसकी औपचारिक घोषणा कर दी गई है। महापौर पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने के कारण दोनों ही दलों ने सामान्य वर्ग को मौका दिया है। भाजपा ने पार्षद प्रत्याशियाें की घोषणा कर दी है। कांग्रेस में देर रात तक इंतजार होता रहा। कांग्रेस से महापौर पद के लिए रेणु अग्रवाल का नाम शुक्रवार को ही प्रदेश कांग्रेस चुनाव चयन समिति ने फायनल कर दिया था। इसकी औपचारिक घोषणा बाकी थी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. चरणदास महंत ने बैठक में सिंगल नाम रखा था। जिसकी वजह से चयन में काेई दिक्कत नहीं आई। विधायक अग्रवाल की प|ी रेणु अग्रवाल एक माह पहले से ही निगम क्षेत्र में सक्रिय थीं। 10वीं पास रेणु लोकसभा, विधानसभा नगरीय निकाय चुनाव में सक्रिय रही हैं। महिला समूहों के गठन के साथ सामाजिक धार्मिक कार्यांे में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। रेणु के साथ उषा तिवारी, अर्चना उपाध्याय, शोभना परसाई भी दावेदारी कर रही थीं। भाजपा ने भी शनिवार को दोपहर में महापौर प्रत्याशी की घोषणा की। प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य पूर्व पार्षद डा. हरिकांति दुबे को मैदान में उतारा है। वे भाजपा महिला मोर्चा समेत अन्य मोर्चा प्रकोष्ठ में काम कर चुकी हैं। शेषपेज 14

दर्रीक्षेत्र की डा. दुबे बीएमएस डाक्टर हैं। उनका नाम पहले से ही चर्चा में था। उनके पति सतानंद दुबे एनटीपीसी कर्मचारी हैं। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने ही उनका नाम फायनल किया है। उनके साथ पेनल में संजू देवी राजपूत रूकमणी नायर का भी नाम था।

सांसद डॉ. बंशीलाल महतो के साथ भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरिकांति दुबे, कांग्रेस प्रत्याशी रेणु अग्रवाल को बधाई देने पहुंची कार्यकर्ता।

उषा तिवारी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

कांग्रेससे महापौर की दावेदार प्रदेश कांग्रेस की पूर्व सचिव पूर्व शहर जिलाध्यक्ष उषा तिवारी ने टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है। पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल को भेजे पत्र में कहा है कि मैं 30 वर्षों से पार्टी में निष्ठा से कार्य कर रही हूं। लेकिन पार्टी ने मेरी निष्ठा का नजर अंदाज कर टिकट नहीं देने का निर्णय लिया है। इस वजह