पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेलर हाइवा में भिड़ंत, चालक घायल

ट्रेलर-हाइवा में भिड़ंत, चालक घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेवरा-दीपका. शनिवारकी दोपहर दीपका के थाना चौक के पास एक-दूसरे के विपरीत दिशा से रहे ट्रेलर और हाइवा के बीच भिड़ंत हो गया। घटना में ट्रेलर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं उसका चालक बाल-बाल बच गया।

दीपका के एक निजी कोल वासरी के ट्रेलर का चालक चैतराम यादव शनिवार को ट्रेलर लेकर वासरी से खदान की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोपहर लगभग 12.30 बजे थाना चौक दीपका के पास विपरीत दिशा से रायपुर पासिंग की हाइवा रही थी। दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रेलर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें चालक चैतराम दब गया। उसका पैर भी स्टेयरिंग में फंस गया। घटना की जानकारी होते ही दीपका पुलिस मौके पर पहुंची। कोल वासरी द्वारा गैस कटर मंगवाकर चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। मशक्कत के बाद 1 घंटे में गैस कटर से केबिन काटकर उसे सुरक्षित निकाला गया। दूसरे वाहन का चालक सुरक्षित बच गया। इस दौरान मौके पर जाम की स्थिति रही। पुलिस ने रेसक्यू पूरी होते ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया। इसके बाद ही माैके पर आवागमन बहाल हो सका।

खड़े आटो को बोलेरो ने मारी ठोकर

बरपाली।चांपा-कोरबा रोड पर पहंदा मोड़ के पास सड़क किनारे शनिवार की दोपहर आटो क्रमांक सीजी-12-एएच-7309 खड़ी थी। इसी दौरान चांपा से कोरबा की ओर रही बोलेरो क्रमांक सीजी-12-वाई-8697 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए आटो को ठोकर मार दिया। घटना में जहां आटो क्षतिग्रस्त हो गई। वही बोलेरो भी पलट गई। घटना में बोलेरो सवार दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना प्रभारी एसके पाठक स्टाफ समेत मौके पर पहुंचे। घायलों को उन्होंने संजीवनी एक्सप्रेस से जिला अस्पताल भिजवाया। वही दुर्घटनाग्रस्त दुर्घटनाकािरत वाहन को जब्त कर लिया गया।

ट्रेलर ट्रक में भिड़ंत के बाद चालक को निकालते हुए।