पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा में बढ़ा रोष, कांग्रेस में भी दिखने लगी नाराजगी

भाजपा में बढ़ा रोष, कांग्रेस में भी दिखने लगी नाराजगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा. भाजपामें प्रत्याशी चयन को लेकर तीन दिन पहले ही बगावत शुरू हो गई है। अनेक नाराज लोगों ने नामांकन भी दाखिल करा दिया। लेकिन कांग्रेस में वार्ड से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारियों का गुस्सा फूट पड़ा। वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री उषा तिवारी ने तो पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वहीं अर्चना उपाध्याय ने तो निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान तक कर दिया है।

निर्वाचन कार्यालय से लेकर शहर में प्रत्याशियों के चयन को लेकर दिनभर सरगर्मी बनी रही। सुबह से जहां प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होने का लोगों को इंतजार था। वहीं नाराज नेताओं कार्यकर्ताओं के रूख पर सभी की नजर टिकी रही। संभावित प्रत्याशियांे की जानकारी होने के बाद तो सुबह 10.30 बजे से ही दोनों प्रमुख दलों से नाराज कार्यकर्ताओं ने नामांकन लेने जमा करने के लिए निर्वाचन कार्यालय में टूट पड़े। जो कभी दोनों दलांे के झंडा बरदार माने जाते थे, ऐसे लोगों का गुस्सा नेताओं पर उतरता रहा। आधे से ज्यादा वार्डों में दोनों दलों के बागी प्रत्याशियों ने मैदान मंे उतरने का ऐलान कर दिया है। जहां नाराज कार्यकर्ताओं की नजर सूची पर टिकी रही। वे यह भी कहते रहे कि बड़े नेताओं ने कुछ फेरबदल का आश्वासन दिया है। जिनमें उनका भी नाम शामिल रहेगा।

शेषपेज 14

इसीइंतजार के कारण वे पार्टी से अपना नामांकन दाखिल करा रहे है। बी-फार्म नहीं मिला तो वे निर्दलीय के तौर पर चुनाव जरूर लड़ेंगे।

नाराजगी का असर बदल गए प्रत्याशी

भाजपा में बगावत की खबर ने पार्टी नेताओं को सूची में फेरबदल करने के लिए विवश कर दिया। वार्ड 4 से नूतन सिंह ठाकुर की जगह सुशील पाण्डेय, वार्ड 28 आरपी नगर से राजू अग्रवाल के स्थान पर दीपनारायण सिंह, वार्ड 22 शिवाजी नगर से मंजू सिंह के स्थान पर उदय सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। इसी तरह अशोक चावलानी के दावेदारी छोड़ने पर योगेश जैन को प्रत्याशी बनाया गया है। कुछ अन्य प्रत्याशियों को भी बदले जाने की संभावना अभी भी बनी हुई है।

भाजपा के ज्यादातर बागी हुए शांत

शुक्रवार तक भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले अनेक पार्षद पदाधिकारियांे के तेवर शनिवार को शांत दिखा। खरमोरा के पार्षद कुछ अन्य दावेदारों ने पार्टी प्रत्याशी के प्रति निष्ठा दिखाई। इसी तरह पार्षद टिकम राठौर, राधा महंत, दीपक यादव समेत अन्य पर लोगों की नजर टिकी रही। लेकिन उन