पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 175 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया

175 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा. शनिवारको नामांकन जमा कराने वालों की निर्वाचन कार्यालय में भीड़ उमड़ पड़ी। अब तक 175 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल करा दिया है। इनमें चार महापौर के भी दावेदार हैं। शनिवार को 49 ने पार्षद और 2 ने महापौर के लिए नामांकन भी प्राप्त किया। भीड़ के कारण पूरे कलेक्टोरेट परिसर में रात 7 बजे तक चहल-पहल बनी रही।

शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के बाद एक दिन का समय और रह गया है। सोमवार तक नामांकन जारी जमा कराने की अंतिम अवसर होगा। दोपहर 3 बजे तक नामांकन जमा कराने के लिए जो निर्धारित कक्ष में उपस्थित होंगे, उन्हें ही प्रवेश की अनुमति मिल पाएगी। इसके बाद आने वाले अभ्यर्थियों का नामांकन नहीं लिया जाएगा। शनिवार को नामांकन जमा कराने वाले अभ्यर्थी बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ निर्वाचन कर्यालय पहुंचे। कुछ दल के प्रत्याशी तो एक साथ रैली की शक्ल में यहां आए थे। नामांकन जारी करने जमा के लिए चार कक्ष बनाए गए हंै। इनमें से एक कक्ष महापौर के लिए निर्धारित है। महापौर के लिए सतनाम सेना की सरोजनी पात्रे बसपा से रश्मि सिंह ने नामांकन लिया। इस दौरान किसी ने नामांकन दाखिल नहीं कराया है। पार्षद के लिए वार्ड 1 से 23 तक के रिटर्निंग आफिसर एडीएम हीना अनिमेष नेताम के समक्ष 64 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल कराया। वहीं 15 अन्य लोगों ने नामांकन प्राप्त किया है। इसी तरह वार्ड 24 से 46 तक के रिटर्निंग आफिसर निगम आयुक्त आलोक चंद्रवंशी के समक्ष 69 ने नामांकन जमा कराया। वहीं 16 अन्य ने इन वार्डों से नामांकन लिया है। वार्ड 47 से 67 के रिटर्निंग आफिसर सिटी मजिस्ट्रेट गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने 28 नामांकन प्राप्त किया। बसपा प्रत्याशियों ने रैली निकालकर नामांकन दाखिल किया।

रात7 बजे तक होती रही कार्रवाई : शनिवारको नामांकन जमा कराने वालों की संख्या ज्यादा होने के कारण रात तक कार्रवाई चलती रही। कुछ कक्षों में तो निर्धारित समय 3 बजे से पहले प्रवेश कर लेने वाले अभ्यर्थियों के नामांकन जमा करने की कार्रवाई रात 6.30 बजे तक चलती रही। इसके बाद नामांकन जारी दाखिल से संबंधित ब्यौरा तैयार करने में 7.30 बजे से ज्यादा का समय लग गया। यही स्थिति लगभग सभी कक्षों की रही।

अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा से पहले नामांकन दाखिल

शनिवारको कुछ ऐसे अभ्यर्थियों ने भी नामांकन जमा कराया। जिन्हें प्रमुख दलों ने उस वक्त तक अपना प्रत्याशी अध