- Hindi News
- नए साल में चलन से बाहर हो जाएंगे पुराने नोट
नए साल में चलन से बाहर हो जाएंगे पुराने नोट
नए साल से ऐसे पुराने नोट जो वर्ष 2005 से पहले के ही बाजार में नहीं चलेंगे। आरबीआई के अनुसार इस तिथि से पुराने नोट स्वयमेव ही चलन से बाहर हो जाएंगे। जरूरी है कि इससे पहले पुराने नोटों को बदल लिया जाए।
कहीं आपकी अलमारी, लॉकर या जेब में पुराने नोट है तो देख लें हो सकता है कि 100 से लेकर 1000 तक के नोट 2005 से पहले के हो। ऐसे नोट मिलते हैं तो जल्द ही बैंक जाकर बदल लेवें। नहीं तो नए साल से इन नोटों को बैंक भी स्वीकार नहीं करेगा। दरअसल आरबीआई ने 1 जनवरी 2015 से 2005 से पहले छपे नोट को लेने से इंकार कर दिया है। इसके बाद ऐसे नोट बाजार में भी आमान्य करार हो जाएंगे। जिनके पास ऐसे नोट हाेंगे उन्हें सीधे-सीधे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। हालांकि बाजार में वर्तमान में पुराने नोट कम है। ज्यादातर 100, 500 1000 के नोट वर्ष 2005 के बाद छपे हुए हैं। बैंक अधिकारियों की माने तो पुराने नोट बंद होने से नकली नोट के इस्तेमाल में रोक लगेगी क्योंकि ज्यादातर नकली नोट पुराने है। जरूरी है कि समय रहते ऐसे नोटाें को बैंक में जमा कर दिया जाए या फिर बदल लिया जाए।
9 माह का अतिरिक्त मौका मिला
सरकारने इस वर्ष के शुरूआत में वर्ष 2005 से पहले छपे 100, 500 और 1000 के नोट को बंद करने की घोषणा की थी। इसके लिए 31 मार्च 2014 अंतिम तिथि रखी गई थी। वित्तीय वर्ष के शुरूआत 1 अप्रेल 2014 से एेसे नोट का चलन बंद होना था। लेकिन बाद में इस निर्णय को शिथिल कर दिया गया। 9माह बाद अब पुन: सरकार के निर्णनुसार आरबीआई 1 जनवरी 2015 से ऐसे नोट को बंद कर रही है।
आरबीआई की गाइड लाइन का पालन
^आरबीआई के गाइड लाइन के अनुसार पुराने नोट बैंकों में स्वीकार किए जा रहे हैं। 1 जनवरी के बाद ऐसे नोट को चलन से बाहर माना जाएगा। बैंक में भी उन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा। लोगों को ऐसे नोट समय रहते बदल लेना चाहिए। अालोकबनर्जी, प्रबंधकएसबीआई मुख्य शाखा, कोरबा
वर्ष 2005 के बाद के ही नोट हाेंगे स्वीकार, नहीं बदलने पर हो जाएंगे बेकार
नया नियम