खेल-कूद स्पर्धा कल से
कोरबा. जिलेके माॅडर्न काॅलेज आॅफ मैनेजमेन्ट एंड इन्फोरमेशन टेक्नाॅलाजी का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 15 दिसंबर से सीएसईबी पूर्व ग्राउंड में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आयोजित है। इसमें मार्डन कालेज एमआईएफसी के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इस दौरान क्रिकेट, लम्बी कूद, 100 मीटर, 400 मीटर दौड, भाला फेंक, तश्तरी फेंक, गोला फेंक का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का समापनत पुरस्कार वितरण समारोह 16 दिसंबर को होगा।