- Hindi News
- राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का शुभारंभ
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का शुभारंभ
दर्री. हसदेवताप विद्युत गृह कोरबा-पश्चिम में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर कार्यपालक निदेशक (उत्पादन) ओसी कपिला ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए विद्युत ऊर्जा जरूरी है। इसका अपव्यय नहीं करना चाहिए। सबसे पहले विद्युत उत्पादन करने वालों को इसका मितव्ययता से उपयोग करना चाहिए, ताकि पूरे समाज को ऊर्जा बचत का संदेश मिले।
अतिरिक्त मुख्य अभियंता 500 मेगावाट के एसएम गोवर्धन ने कहा कि विद्युत उत्पादन की हर गतिविधियों का गंभीरता के साथ अवलोकन करें सभी अभियंता अपने अभियांत्रिक ज्ञान को सभी कर्मचारी अपने वर्षों के अनुभव को इस प्रकार काम में लाएं, ताकि कम से कम कोयला तथा तेल से अधिकतम उत्पादन हो। कार्यक्रम में अधीक्षण यंत्री(यांत्रिकी सुधार)-1 कुमार मुखर्जी अधीक्षण यंत्री (दक्षता प्रकोष्ठ) पंकज कोले सहित बडी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। ऊर्जा संरक्षण सप्ताह में सोमवार गुरुवार को सुबह 9.30 बजे कार्यस्थल पर प्रश्नमंच। मंगलवार को सीनियर क्लब में आवासीय परिसर की महिलाओं के लिए प्रश्नमंच। बुधवार को नारा भाषण प्रतियोगिता 19 दिसंबर को प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। दीप प्रजलन के समय योगेश्वरी देश, धनलक्ष्मी मैत्री, भारती कर्ण विद्या देश ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। इस दौरान सहायक यंत्री(दक्षता) केके नेमा ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का उद्देश्य केवल ट्यूब लाईट पंखों का दुरूपयोग रखने तक नहीं है। बिजली के अतिरिक्त पेट्रोल, ईंधन गैस सहित सभी तरह की ऊर्जा की बचत का संदेश इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।
ऊर्जा संरक्षण सप्ताह अधीक्षण यंत्री (दक्षता) पंकज कोल्हे के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में वरिष्ठ कल्याण अधिकारी पीके दवे, रविन्द्र साहू, एमके सिंघई, के गौतम, जमुना भारिया, ललित कुमार देश, सुभाष मिरी, रामाधार श्रीवास का सहयोग सराहनीय रहा।
दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते मुख्य अिभयंता ओसी कपिला अन्य।