पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिसमस पर्व की हलचल शुरू

क्रिसमस पर्व की हलचल शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईसाई धर्मावलंबियों में क्रिसमस पर्व को लेकर हलचल बढ़ गई है। लोग अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गए हैं। नगरीय तथा उपनगरीय क्षेत्रों में स्थित गिरजाघरों में रंग-रोगन साफ-सफाई का काम शुरू हो चुका है। घरों में भी पर्व की तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं यूथ ब्रिगेड कैरोल सांग के माध्यम से प्रभु के जन्म का संदेश घर-घर पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दिए हैं।

जैसे-जैसे क्रिसमस नजदीक रहा है, नगर में त्यौहार का उत्साह बढ़ता जा रहा है। चर्च घरों में साफ सफाई के साथ रंग रोगन किए जा रहे हैं। क्रिसमस पर कैरोल सांग की महत्ता को देखते हुए युवा वर्ग बैंजो, गिटार, सिंथेसाइजर, ड्रम सहित अन्य वाद्ययंत्रों के साथ आया है यीशु आया..., बैथलहम के गौशाले में...आदि भक्ति गीतों की रिहर्सल में जुट गए हैं। दिसंबर लगने के साथ ही संप्रदाय के लोग जहां तैयारियों में जुट गए हैं। नगर के व्यवसायी भी उनकी डिमांड का ख्याल रखते हुए अपने प्रतिष्ठान को सुसज्जित करने में लगे हैं। मसीही समुदाय के लोग बड़ी संख्या में क्रिसमस की खरीदी के लिए बाजार में पहुंचते हैं। सजावटी सामान से लेकर छोटों से बड़ों तक के ड्रेस गृहणियां उस दिन घरों में बनने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए सामग्री की खरीदारी में जुट गई हैं। 25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व मनाने के लिए इसाई धर्म के लोग आतुर हैं। नगरीय क्षेत्र में कोसाबाड़ी, राताखार मिशन रोड, डिंगापुर, आईटीआई चौक, एसईसीएल सहित दर्जनों स्थानों पर स्थित चर्चों में इस दिन विशेष आराधना होती है। वहीं कई दिनों तक पूरी रात जागरण कर पर्व की खुशियां मनाई जाती है। इसी तरह बालको, दर्री, कुसमुंडा, बांकीमोंगरा, गेवरा-दीपका, कटघोरा, पाली सहित ग्रामीण अंचलों में स्थित चर्चों में भी क्रिसमस पर्व को लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई हैं।

साफ सफाई रंग-रोगन का चल रहा काम, यूथ ब्रिगेड जुटा रिहर्सल में

आज होगा कल्चरल प्रोग्राम

कोसाबाड़ीचर्च के फादर लुइस टेटे ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी क्रिसमस की तैयारी जोर शोर से चल रही है। चर्च की रंगाई पुताई का काम चल रहा है। यूथ विंग द्वारा 14 दिसंबर को चर्च परिसर में कल्चरल प्रोग्राम की प्रस्तुुति दी जाएगी। जिसका रिहर्सल युवक-युवतियां कर रहे हंै। इस दिन सुबह 9 बजे प्रार्थना सभा के साथ कार्यक्रम शुरू होकर देर शाम तक चलेगा। जिसमें अंचल के मसीही युवक-युवतियां क