पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयुर्वेद ग्राम जवाली में चला स्वच्छता अभियान

आयुर्वेद ग्राम जवाली में चला स्वच्छता अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा. पतंजलियोग समिति के तत्वावधान में आयुर्वेद ग्राम जवाली में राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस दौरान देवस्थली, बजारपारा, ठाकुरदेव चौक, बजरंग चौक, मध्यनगरी, सरकारी कुआं, आंगनबाड़ी, ठाकुरपारा, ऊपरपारा, पटेलपारा की सफाई की गई। अिभयान से जुड़े वक्ताओं ने ग्रामीणों से अपने घर के आसपास कचरा फैलाने का आह्वान किया। नाली, कुएं के पास सभी मिलकर रोजाना सफाई करें, जिससे गंदगी नहीं फैलेगी। स्वच्छता में ही देवत्व का वास होता है। रोगों से बचकर स्वच्छ निरोग ग्राम बनाया जा सकता है। इस अवसर पर ग्राम महिला समिति ने नशामुक्ति अभियान रैली, योग शिविर का आयोजन करने का सुझाव दिया। साथ ही नियमित ध्यान योग, प्राणायाम, आयुर्वेद स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग पर बल दिया। शांतिपाठ, मिष्ठान वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर दीपक पटेल, विरेंद्र नामदेव, दिनेश पटेल, रामलखन सारथी, रोहित कुमार, सुरीत लाल, कन्हैयालाल, रामायण सिंह, रामलाल, बालाराम, देवेन्द्र प्रताप सिंह, अर्जुन सिंह कंवर, शिवरचन, सुकालराम रजक, पूरन सिंह पटेल, जय सिंह पैकरा, श्याम बाई, इरफहीन, ढेलवाडीहीन, गोविंद साहू, रामेश्वर पाण्डेय, मानुराम मांझी समेत अन्य उपस्थित थे।