पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में सांसदों की अनुपस्थिति दुर्भाग्यपूर्ण

बैठक में सांसदों की अनुपस्थिति दुर्भाग्यपूर्ण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला कांग्रेस कमेटी शहर के सचिव विनोद सिन्हा ने कहा है कि रेल सुविधाओं, समस्याओं की जानकारी लेने केन्द्रीय रेलमंत्री की बैठक में छत्तीसगढ़ के सांसदों का अनुपस्थित रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। का। इनका आरोप है कि 10 दिसंबर की बैठक में छत्तीसगढ़ के सभी सांसदों को दिल्ली में बुलाया गया था, ताकि रेल समस्याओं पर चर्चा पश्चात समाधान निकाला जा सके। रेल सुविधाओं के लिए कोरबा के लोग लंबे समय से आस लगाए बैठे हैं। बैठक में सांसद सहित प्रदेश के किसी भी सांसद ने इसके लिए तवज्जो नहीं दी। बैठक में सांसद शामिल होते तो यहां के लोगों की मांगों पर विचार किया जाता, पर ऐसा कुछ भी नहीं हो सका। क्षेत्रीय सांसदों को जनता ने चुनकर दिल्ली भेजा है ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके, परंंतु क्षेत्रीय सांसद निकाय चुनाव में व्यस्त रहना ज्यादा उिचत मानते हैं। शायद उन्हें क्षेत्र के विकास के कोई लेना नहीं रह गया है। अगर सांसद इसी तरह बैठकों से बाहर रहे तो प्रदेश का विकास कैसे होगा।