- Hindi News
- स्पर्धा के 400 प्रतिभागियों का हुआ सम्मान
स्पर्धा के 400 प्रतिभागियों का हुआ सम्मान
स्वच्छ भारत अभियान के तहत बालको प्रबंधन ने बालको टाउनशिप में स्वच्छ बालको अभियान संचालित किया। अभियान के तहत अक्टूबर में स्वच्छ बालको स्पर्धा आयोजित की गई थी। जिसके लगभग 400 चयनित प्रतिभागियों का सम्मान डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम में उन होनहार 29 विद्यार्थियों को उत्कर्ष छात्रवृत्तियां दी गईं जिनका चयन देश के प्रतिष्ठित इंजीनियिरिंग कालेजों में हुआ है।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के कार्यकारी निदेशक ओसी कपिला, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कोरबा के एआरएम अवधेश त्रिवेदी, बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पूर्णकालिक निदेशक रमेश नायर, सामुदायिक संबंध प्रमुख बीके श्रीवास्तव, बालको महिला मंडल अध्यक्ष मीना मंत्री, पदाधिकारी विनीता राय बालकोनगर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुमेर डालमिया ने प्रतिभागियों काे सम्मािनत किया।
कपिला ने अपने उदबोधन में कहा कि कोई भी अभियान आसान नहीं होता, परंतु लोगों की एकजुटता से अभियान की सफलता सुनिश्चित की जा सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कोरबा के त्रिवेदी ने कहा कि आज के इस भव्य आयोजन में हम सभी को अंतर्मन में यह संकल्प लेना चाहिए कि हम प्लास्टिक के प्रयोग को नकारेंगे। बालको सीईओ रमेश नायर ने कहा कि उत्कर्ष छात्रवृत्ति के लिए चयनित प्रत्येक विद्यार्थी की सराहना करते हुए कहा कि आज युवा देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। इस दौरान सुमेर डालमिया, बीके श्रीवास्तव, कर्नल डीएस भाटी, एसएन सिंह, मीना मंत्री, बालकोनगर थाना प्रभारी विवेक शर्मा, दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य कैलाश पवार शिव अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन इंटक के पदाधिकारी व्यास नारायण सिंह बालको महिला मंडल की सचिव अर्चना त्रिवेदी तथा आभार प्रदर्शन बालको टाउनशिप प्रमुख विनोद जी. नायर ने किया।
उत्कर्ष छात्रवृत्ति परियोजना के तहत 30 हजार रुपए की मिली छात्रवृत्ति
29 को मिली उत्कर्ष छात्रवृत्ति
उत्कर्षछात्रवृत्ति प्राप्त करने वालों में दिव्यांश कुमार चंद्राकर, अमित कुमार चंद्रवंशी, अंकुश बंसल, अमित कुमार भगत, उत्सव गोयल, दिव्यराज मेश्राम, विकास सिंह राजपूत, गौरव अग्रवाल, जागृति वाजपेयी, ऋषभ श्रीवास, रूपेश पवार, पदुमलाल रात्रे, अमन वर्मा, शिव दयाल, दीपांश जैन, प्रखर पिंचा, मयंक अग्रवाल, राहुल कुर्रे, संदीप पटेल, जया साहू,