लाइन में स्वास्थ्य शिविर आज
कोरबा. जिलापुलिस द्वारा रविवार 14 दिसंबर को रजगामार रोड स्थित पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित है। शिविर में हार्ट, बीपी शुगर समेत न्यूरो से संबंधित बीमारी की जांच और इलाज किया जाएगा। शिविर में रायपुर एस्कॉर्ट हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ समेत उनकी टीम सेवा देगी। एडिशनल एसपी डा. लाल उमेद सिंह ने पुलिस परिवार के सभी सदस्यों से शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।