ग्रामीण पर भालू का हमला
कोरबा. करतलाथाना क्षेत्र में भालू के हमले से ग्रामीण घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम मदनपुर निवासी रामनारायण सिंह (50) शुक्रवार को भैंसमा बाजार गया था। वहां से लौटते समय भालुओं ने हमला कर दिया। इससे वह जख्मी हो गया है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में पहले से ही हाथियों का आतंक है। अब भालू भी आक्रामक होने लगे है। बेर अमरूद खाने भालू शाम होते ही गांव के निकट पहुंच जाते हैं।