पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला मंडल ने ली नि:शक्त बच्चे की जिम्मेदारी

महिला मंडल ने ली नि:शक्त बच्चे की जिम्मेदारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेवरा-दीपका | एसईसीएल गेवरा क्षेत्र की श्रेया महिला मंडल ने दिव्य ज्योति स्कूल वेदांता में पहंंुचकर यहां मूक बधिर बच्चों को फल वितरित किया। इस दौरान श्रेया महिला मंडल ने यहां के एक नि:शक्त बच्चे के आजीवन उपचार व भरणपोषण की जिम्मेदारी ली है।

एसईसीएल गेवरा क्षेत्र की अध्यक्ष संध्या डी श्रीनाथ के नेतृत्व में श्रेया महिला मंडल के सदस्यों ने दिव्य ज्योति स्कूल वेदांता पहुंचकर यहां उपस्थित मूक-बधिर बच्चों को फल का वितरण किया। उनको खाना भी खिलाया गया। इस संस्था में अंध,मूक व बधिर बच्चों को शिक्षा देने के अलावा बच्चों के बोलने, सुनने, एव अन्य शारीरिक दुर्बलताओं से ग्रस्त बच्चों का फिजियोथेरिपी से उपचार किया जाता है। महिला मंडल की अध्यक्षा संध्या डी श्रीनाथ ने संस्था के अवलोकन के दौरान यहां के एक 8 वर्षीय नि:शक्त बालक तोकेश्वर जांगड़े के आजीवन पूर्ण इलाज एवं भरण पोषण करने का दायित्य लिया है। महिला मंडल की अध्यक्षा संध्या श्रीनाथ की उदारता व सेवा पूर्ण कार्य की सराहना करते हुए अाभार जताया गया है। इस अवसर पर मंडल के अन्य सदस्य रीता राजू, मंजू दुबे, कल्याणी सिंह, प्रीति सिंह, बो बंधोपाध्याय, आभा सिन्हा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कोरबा : बच्चे के साथ उपस्थित श्रेया महिला मंडल की अध्यक्ष संध्या डी श्रीनाथ व अन्य।

खबरें और भी हैं...