हसदेव नदी तट पर मिली लावारिस स्कूटी
कोरबा-बांगो | बांगो थाना क्षेत्र के हसदेव नदी तट से एक स्कूटी लावारिस हालत में बरामद की गई। घटना की सूचना पर मिलने पर बांगो से पुलिस बल मौके के लिए रवाना कर दिया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत हसदेव नदी डूबान डोंगाघाट बांगो दाई मंदिर नदी तट पर गुरूवार की सुबह पुिलस को सूचना मिली की नदी तट में एक सोल्ड स्कूटी लावारिस हालत में पड़ी हुई है। इस तरह स्कूटी मिलने से ग्रामीण नदी में किसी के डूबने की आंशका भी जता रहे थे। बांगो पुलिस के अनुसार नदी तट पर लावारिस हालात में स्कूटी मिली है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि स्कूटी वहां तक कैसे पहुंची। पुलिस मामले की जंाच कर रही है। पुिलस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार स्कूटी पर नंबर भी नही है। परिवहन विभाग की मदद से वाहन मालिक का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।
हसदेव नदी तट पर पड़ी स्कूटी।