पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर सहित 8 के खिलाफ जुर्म दर्ज

चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर सहित 8 के खिलाफ जुर्म दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | धोखाधड़ी के मामले में हुई शिकायत पर पुलिस ने चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर व अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। रावल सिंह नामक व्यक्ति ने पाली थाना में शिकायत दर्ज कराया है कि सन साइन कंपनी के एंजेट व कंपनी के लोगों ने उसको हर साल 5750 रूपए जमा करने पर 6 वर्ष बाद 58000 की राशि एक मुश्त मिलने का झांसा देते हुए फर्जीवाड़ा व धोखाधड़ी किया था। इसके बाद 2015 में चिंटफंड कंपनी के लोग अपना दफ्तर बंद कर भाग गए थे। इस मामले में सनसाइन चिंटफंड कंपनी के डायरेक्टर बनवारी लाल बघेल, संजीव सिंह, रामवीर, सुरेश सिंह, धरम सिंह कुशवाह, मुकेश, राजू गिरी व ओमप्रकाश गिरी के खिलाफ शिकायत हुई थी। इन सभी के खिलाफ रावल सिंह की रिपोर्ट पर जांच पश्चात धोखाधड़ी व फर्जीवाड़े का ममला दर्ज किया गया है। दो आरोपी गिरफ्तार हुए है।

खबरें और भी हैं...