रविशंकरनगर में बसंत पंचमी कार्यक्रम कल
कोरबा | कपिलेश्वरनाथ महिला मंडल के तत्वावधान में रविशंकरनगर में 13 फरवरी को सुबह 9.30 बजे से बसंत पंचमी पूजा आयोजित है। पूजन विधि पं.नीरज कुमार संपन्न कराएंगे। इस अवसर पर साधना शर्मा का सम्मान किया जाएगा। महिला मंडल की अध्यक्ष सुधा झा ने पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ कालोनीवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।