राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई कृमि की गोली
कोरबा| करतला ब्लाॅक के आंगनबाड़ी केन्द्र पटेलपारा कराईनारा में सेपवस संस्था ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया। बच्चों को कृमि की गोली खिलाई गई। डायरेक्टर फिरत सारथी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमिला कंवर, सावित्री पैकरा, मितानिन शांति कंवर, सरोजनी चौहान व कौशल्या पटेल ने 6 से 19 वर्ष के बच्चों व किशोरी बालिकाओं को कृमि की गोली खिलाकर इससे होने वाले लाभ से अवगत कराया। कार्यक्रम में गयाबाई पटेल, मनका बाई कंवर, गंगा बाई कंवर, बृहस्पति पटेल, दीपका पटेल, प्रेमलता पटेल, कविता पटेल, सुनीता कंवर उपस्थित थे।
खबरें फटाफट