एफएसएल यूनिट के लिए बनेगा भवन, विवेचना में होगी आसानी
प्रदेश के डीजीपी एफएसएल एमडब्लू अंसारी गुरुवार को जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान यहां उन्होंने रामपुर बालाजी मंदिर के पास प्रस्तावित फारेंसिक यूनिट के निर्माण स्थल का अवलोकन किया और इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है।
अपराधिक वारदातों को सुलझाने में फारेंसिक एक्सपर्ट टीम की बड़ी भूमिका होती है। इस लिहाज से जिला पुलिस को और भी मजबूत करने की कवायद हो रही है। जिला पुलिस को आने वाले समय में फारेंसिक यूनिट भवन मिल जाएगा। इसके लिए रामपुर बालाजी मंदिर के पास भूमि भी चिन्हांकित कर ली गई है। इसी कड़ी में प्रदेश के डीजीपी (एफएसएल एवं लोक अभियोजन) एमडब्लू अंसारी गुरुवार को कोरबा पहुंचे। यहां उन्होंने बालाजी मंदिर के पास फारेसिंक यूनिट के भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। एसपी आफिस मे मीडिया से चर्चा के दौरान एमडब्लू अंसारी ने कहा कि जिले में एफएसएल की डिस्ट्रिक्ट मोबाईल यूनिट पहले से काम कर रही है। लेकिन इसको आधुनिक संसाधनों से लैस बनाने की योजना पर काम चल रहा है। ताकि आपराधिक वारदातों के आरोपियों को पकड़ने अधिक तेजी से मदद मिले। गर्वमेंट ऑफ इंडिया के पॉलिसी व स्कीम के तहत एफएसएल यूनिट के भवन निर्माण के लिए फंड स्वीकृत हो चुका है। भवन बनाने के लिए लंबे समय से जमीन की तलाश हो रही थी। जो अब मिल चुकी है। अंसारी ने कहा कि जल्द भवन निर्माण की कोशिश की जाएगी। इसके बनने के बाद साइबर सेल को भी काफी मदद मिलेगी। साइबर यूनिट भी जयादा मजबूत हो सकेगी। वर्तमान में आधुनिक तरिके से अपराधिक वारदातें हो रही है। इस लिहाज से अपराधियों तक पहंंुचने नई तकनीक का उपयोग होने से अपराधी बच नही सकेंगे। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिया है। इस दौरान एडीशनल एसपी एसएस पौराणिक व अन्य उपस्थित रहे।
कोरबा : एसपी कार्यालय में अधिकारियों से चर्चा करते हुए अंसारी।