पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायपुर को हराकर कोरबा पश्चिम बना फुटबाल चैम्पियन

रायपुर को हराकर कोरबा पश्चिम बना फुटबाल चैम्पियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्युत कंपनी अंतरक्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन कोरबा पूर्व के फुटबाल ग्राउंड में किया गया। जिसमें 7 टीम ने भागीदारी निभाई। प्रतियोगिता का फायनल मैच कोरबा पश्चिम रायपुर क्षेत्र के बीच खेला गया। जिसमें पश्चिम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रायपुर को 4-1 से हराकर चैम्पियनशीप पर कब्जा जमा लिया।

क्रिस्पाल कुजूर ने 2 और समीर निर्मल अनिल मिंज ने 1-1 गोल किया। वहीं रायपुर के अरूण कुजूर ने एकमात्र गोल किया। समापन समारोह में विद्युत मंडल के एमडी एसबी अग्रवाल मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि डीएसपीएम के कार्यपालक निदेशक एमएस कंवर, मुख्य अभियंता एसके बंजारा, एसएस टिल्लू, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एनके बिजौरा, अनिल व्यास, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ डॉ. जीपी दुबे उपस्थित थे। अध्यक्षता कार्यपालक निदेशक ओपी कपिला ने किया। मुख्य अतिथि अग्रवाल ने कहा कि फुटबाल सभी स्तर का खेल माना जाता है। कोरबा ने अपना वर्चस्व कायम रखा है। शामिल सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना का प्रदर्शन किया। सभी बधाई के पात्र हैं। ध्वज अवतरण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। अतिथियों ने विजेता उप विजेता टीम को ट्राफी व्यक्तिगत पुरस्कार का वितरण किया। संचालन कल्याण अधिकारी एसपी बारले और आभार प्रदर्शन बीपी मोदी ने किया। इस दौरान रेफरी के तौर पर सज्जी टी जॉन, एके गोस्वामी, ग्रेडिन गेलियर, वीनू वर्गिस, सुरेन्द्र खरमर दास, अमन नागरा, टप्पू खान ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पीआर खूंटे कल्याण अधिकारी, एसके डेविड, सुरेश क्रिस्टोफर, एनके दत्ता, टी गांगुली, टीपी कुजूर, बी टोप्पो, चंद्रशेखर देवांगन, सनथ सिदार महेश दास ने प्रमुख भूमिका निभाई।

ट्राफी लेते कोरबा पश्चिम के खिलाड़ी।