पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटबाल में काका स्पोर्टिंग कुसमुंडा बना विजेता

फुटबाल में काका स्पोर्टिंग कुसमुंडा बना विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा. काकास्पोर्टिंग कुसमंंुडा द्वारा इंदिरा स्टेडियम आदर्शनगर में आयोजित श्रद्धांजलि कप का फाइनल मैच सिटी स्पोर्ट्स क्लब बालको काका स्पोर्टिंग कुसमुंडा के बीच हुआ। जिसमें काका स्पोर्टिंग क्लब विजयी रहा। प्रतियोगिता के समापन पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक जयसिंह अग्रवाल, एसईसीएल कुसमुंडा महाप्रबंधक घनश्याम सिंह, पार्षद अमरजीत सिंह, संजय पाण्डेय, अजय प्रसाद, अजय जायसवाल, सुरेश तिर्की, रंजन आर्या उपस्थित थे।

काका स्पोर्टिंग क्लाबब ने फाइनल मुकाबले में सिटी स्पोर्ट्स क्लब बालको को 2-1 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि विधायक अग्रवाल ने विजेता उपविजेता टीम को ट्राफी नगद राशि से पुरस्कृत किए। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी गोलकीपर मनीष कुमार रक्षा पंक्ति के खिलाड़ी जोेहेब मिड फिल्ड के लिए मनिष्वर तथा फारवर्ड के लिए मनीष राठौर को सम्मानित किया गया।

मैन आफ मैच बालको को मनिष्वर, कुसमुंडा के मनीष राठौर एरिफ टोप्पो को समृति चिन्ह दिया गया। आयोजन समिति के सदस्य संजय कुमार, अशोक लकरा, मनीष राठौर, सन्नी सारथी, िदलीप मुखी, हरप्रीत ब्रजेश, सौरभ ने सहयोग किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक सरदुल सिंह, अनवर अली, शाहिद अली, शंभू सिंह, मो.कलीम, अजय उपाध्याय, मनोज लकरा जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव नसीम अख्तर खान रहे।

ट्राफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी।