पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर छोड़ दिया मलबा

सड़क पर छोड़ दिया मलबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरके मुख्य मार्केट में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके बाद भी निर्माण के नाम पर सड़क के बीच जगह-जगह गड्‌ढे खोद दिए गए हैं। इतना ही नहीं गड्‌ढे से निकले मलवे को भी व्यवस्थित करना उचित नहीं समझा गया। कहीं नगर निगम का काम चल रहा है तो कहीं रिलायंस का केबल बिछ रहा है। जहां-जहां भी निर्माण हो रहा है वहां सुरक्षा के मापदंडों का खुला उल्लंघन भी किया जा रहा है। हालत यह है कि शाम ढलते ही बाजार की मुख्य सड़क पर दौड़ने वाले वाहनों के बीच दुर्घटना की होने की संभावना बढ़ गई है।

किसी भी व्यवसाय से जुड़े व्यापारी के लिए नवरात्र, दशहरा दीपावली पर बेहतर बिजनेस होने की उम्मीद होती है। जिसके लिए 6 माह पहल से ही व्यापारी तैयारी में जुट जाते हैं। ताकि ग्राहक उनके प्रतिष्ठान में आकर मनपसंद खरीदारी कर सकें। व्यापारियों की तैयारियांे पर पानी फेरने का काम नगरीय क्षेत्र में िनर्माण कार्य का ठेका लेने वाले ठेकेदार कर रहे हैं। ऐसे ठेकेदारों ने केवल व्यापार प्रभावित करने में लगे हैं वरन ग्राहक बाजार में सुरक्षित पहुंचे इसकी भी व्यवस्था कर दी है। यह अनदेखी त्योहारी सीजन में कब किस पर भारी पड़ जाएगी कुछ कहा नहीं जा सकता। शहर का मुख्य मार्केट पावर हाउस रोड है। जहां रात ही नहीं दिन में भी यातायात का भारी दबाव रहता है। जबकि सामान्य दिन की तुलना में त्योहारी सीजन में यह दबाव कई गुना अधिक हो जाता है। वाहन तो दूर पैदल आसानी से नहीं चला जा सकता। इसके बाद भी विसंगति है कि उक्त मार्केट में पहुंचने वाले मुख्य सड़क पर हर 50 मीटर की दूरी पर गड्‌ढे खोद दिए गए हैं। गड्‌ढा खोदने के बाद उसमें से निकलने वाली मिट्‌टी को मुख्य सड़क पर छोड़ दिया गया है। इससे उक्त सड़क पर हर आने जाने वाले लोगों असुविधा हो रही है। वहीं सड़क के किनारे की दुकानों में ग्राहक चाह कर भी नहीं जाना चाहते क्योंकि उन्हें पार्किंग के लिए जगह खोजनी पड़ती है।

सकरीहो गई है सड़क : पावरहाउस रोड मुख्य सड़क है। लेकिन दोनों तरफ संचालित दुकानों की वजह से पार्किंग के लिए जगह ही नहीं बचती है। इसलिए अधिकांश लोगों के वाहन सड़क पर ही पार्क होते हैं। उपर से सड़क के बीच बने डिवाइडर के बीच की गई खुदाई से निकली मिट्‌टी सड़क पर छोड़ कर चौड़ाई और भी कम कर दी गई है। ऐसे में आवागमन कैसे आसान होगा यह चिंता का विषय है।

सुरक्षा मापदंडों का खुला उल्लंघन

शहरीक्षेत्र में