पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आपसी समन्वय के अभाव मंे होता है नुकसान : िशवराज

आपसी समन्वय के अभाव मंे होता है नुकसान : िशवराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसीभी परियोजना की सफलता के लिए जरूरी है कि इंजीनियरों के बीच पर्याप्त तालमेल हो। अगर किसी कार्य को लेकर हमारे बीच तालमेल समन्यव नहीं होगा तो इसमें नुकसान होना भी तय होता है। इसलिए बेहतर परिणाम के लिए बेहतर तालमेल का होना बहुत जरूरी है।

यह बात छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी के चेयरमेन शिवराज सिंह ने रविन्द्र भवन एचटीपीपी में आयोजित छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ के प्रदेश स्तरीय वार्षिक अिधवेशन मंे मुख्य अतिथि की आसंदी से कही। अभियंता संघ की ओर से देश के विकास में विद्युत क्षेत्र की सहभागिता विषय पर अधिवेशन आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि अभियंताओं के परस्पर संवाद मेलजोल के उद्देश्य से यह अिधवेशन आयोजित किया गया है। सभ्यता के विकास में अिभयंताओं के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र को अर्थव्यवस्था की रीढ़ एवं विकास का पहिया निरूपित किया। इंजीनियरों ने सभी को सस्ता बिजली उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। ऊर्जा के क्षेत्र में इंजीनियरों के योगदान की सराहना की। एआईपीईएफ के अध्यक्ष इंजीनियर शैलेन्द्र दुबे ने अध्यक्षता करते हुए, इंजीनियरों को एकजुट रहने का आहवान किया। उन्होंने वर्तमान में ऊर्जा नीति की विषंगतियों को लेकर कहा कि निजी परियोजनाओं की ऊंची लागत से महंगी बिजली, महंगा काेयला, गलत नीतियों के कारण लगातार घाटा सहना पड़ रहा है। एआईपीईएफ के महासचिव कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि इंजीनियर र|ाकर राव के अलावा जनरेशन कंपनी के एमडी एसबी अग्रवाल, छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ के महासचिव प्रफूल्ल खरे, इंजीनियर विनय पांडेय, प्रशांत चतुर्वेदी ने अिभयंताओं को संबोधित किया। इससे पूर्व इंजीनियर मोक्षगुण्डम विश्वैश्वरैया के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस अवसर पर ऊर्जा संदेश स्मारिका का विमोचन भी किया गया। दूसरे सत्र में छत्तीसगढ़ राज्य ऊर्जा परिदृश्य की चुनौतियों एवं संभावना विषय पर इंजीनियरों ने चर्चा की। इस दौरान विद्युत कंपनियों के संविलयन, विद्युत क्षेत्र में नया प्रयोग का प्रभाव, ऊर्जा नीति, कैरियर प्लंानिग, कार्यों का मानकीकरण, न्यू पेंशन स्कीम को लेकर चर्चा हुई। अिधवेशन में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के एमडी एसबी अग्रवाल, होल्डिंग कंपनी के प्रबंध निदेशक एके गर्ग, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत विनियामक आयोग के सदस्य बीके श्रीवास्त